

प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में बच्चों को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की गोली ।
सलोन, रायबरेली
आज प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में बच्चों को कीड़े मारने की दवा अल्बेंडाजोल आशा बहू गीता देवी के द्वारा विद्यालय पहुंचकर खिलाई गई।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक एस.एस पाण्डेय ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाई गई और उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए ।
एसएमसी अध्यक्ष राम अवध एवं पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेट में कीड़े मारने के लिए यह दवा काफी प्रभावशाली साबित होने की बात कही। आशा बहू गीता देवी ने कहा कि सभी बच्चे अपने अपने नाखून साफ रखें शुद्ध पानी पिए और साफ-सुथरे रहकर विद्यालय आए विद्यालय तथा घर में भी साफ सफाई का ध्यान रखें l
विद्यालय की सहायक शिक्षिका एकता श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे जितने साफ-सुथरे रहेंगे उतनी ही उनकी सेहत अच्छी रहेगी और स्वस्थ रहकर टिकाऊ ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे l
इस अवसर पर शिक्षामित्र सुमन देवी रसोईया किरण एवं कलावती तथा अभिभावक शमशेर अनवर लाल गीता देवी शिवचंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l










