

लालगंज रायबरेली l बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज द्वारा अपनी 115 वे स्थापना वर्ष में कंपोजिट विद्यालय धन्नीपुर के छात्र -छात्राओं को शिक्षा से संबंधित उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कन्हैया भारद्वाज शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बच्चों को बैंकिंग प्रणाली के संदर्भ में समझाया गया तथा उन्हें छोटी-छोटी बचत करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। धर्मेंद्र सिंह परिहार उप शाखा प्रबंधक द्वारा बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी गई तथा अपने जीवन के कुछ संस्मरण भी बच्चों को सुनाएं गयेl उनके द्वारा विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में यदि शिक्षण से संबंधित कोई आवश्यकता विद्यालय परिवार को होती है तो बैंक हर संभव मदद करने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत निर्मला देवी इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उपहार देने के लिए हमारे विद्यालय के बच्चों का चयन किया गया । बैंक द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष प्रताप सिंह द्वारा किया गया व आभार ज्ञापन अनूप प्रताप सिंह द्वारा किया गया lकार्यक्रम में प्रमुख रूप से भास्कर कुमार ,विवेक सिंह ,नागेंद्र सिंह , सरोज ,अंकिता ,कल्पना मौर्य सेफाली ,रेखा ,पूनम सिंह, शशि बाला, मिथिलेश कुमारी, वंदना ,स्वाति सोनिका व धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे










