रायबरेली जनपद के सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने सोतवा खेड़ा के रहने वाले परमेश्वर पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप वही महिला ने बताया कि परमेश्वर नाम के व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद महिला ने शादी करने हेतु जब परमेश्वर से कहा तो उसने शादी ना कर महिला को मादक पदार्थ खाकर खुदकुशी करने को कहा जिसके बाद मायूस महिला ने स्थानीय थाना सरेनी में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार वही जब इस बाबत पर एसएचओ सरेनी हरकेश सिंह से पुष्टि की गई तो उन्होंने बताया कि महिला व्यक्ति के साथ शादी कर जीवन यापन करना चाहती हैं व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहती है।









