
CRS NEWS रायबरेली -बीते दिनों महरानीगंज बाजार में खाद विभाग के टीम के द्वारा आईजीआरएस शिकायत के आधार पर व्यापारी के दुकान में आए दिन सेंपलिंग की जाती है जिससे परेशान व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा व जिला प्रभारी विवेक शर्मा महारानीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी रायबरेली सरनजीत सिंह कौर ब्रोका से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मिला प्रतिनिधिमंडल
प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने बताया कि पूरे जनपद में व्यापारियों के खिलाफ आईजीआरएस की कार्यवाही से प्रताड़ित किया जा रहा है समाज में अवैध वसूली करने वाले लोग घूम रहे हैं पैसा और सामान मांगते हैं ना देने पर लगातार गलत शिकायत करते हैं जिस विभाग जाकर व्यापारी की दुकान में सैंपलिंग करता है।
महारानीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आए दिन महारानी गंज बाजार में खाद्यय विभाग के द्वारा व्यापारियों की दुकान में सैंपलिंग की जाती है और आईजीआरएस शिकायत का हवाला देकर देवी चरण तिवारी निवासी बीजेमऊ खपुरा थाना खीरो रायबरेली फर्जी आईजीआरएस करता है जिससे व्यापारियों में एक दहशत का माहौल व्याप्त है देवी चरण बाजार में आकर व्यापारियों से पैसा और सामान की वसूली करता है व्यापारी नहीं देते हैं तो जाकर आईजीआरएस की शिकायत करता है लगातार फर्जी शिकायत से परेशान होकर व्यापारियों ने आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रायबरेली से ज्ञापन देकर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की जिला प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पूरे जनपद में सुपर मार्केट रायबरेली भोजपुरी लालगंज आदि बाजारों में जाकर व्यापारियों से पैसा और सामान की वसूली करता है जब मना करते हैं व्यापारियों के खिलाफ लगातार शिकायत करता है और मौके पर जब बुलाया जाता है तो कभी मौके पर पहुंचता नहीं है।
जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि जवाई ग्रेस के माध्यम से शिकायत व्यापारी के खिलाफ की जाती है उसे पर मौके पर शिकायतकर्ता को जरूर बुलाया जाना चाहिए जिससे मौके पर स्थानांतरण हो सके।
उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी रायबरेली नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता जिला महामंत्री अप्पू शर्मा जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई ग्राम प्रधान महरानीगंज कौशलेश सिंह मनीष गुप्ता संपत लाल साहू प्रदीप कुमार गुप्ता अभिषेक विक्रम सिंह बृजेश साहू प्रकाश लोधी सर्वजीत गोलू सिंह विनोद गुप्ता शिवम दिक्षित आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।






