
CRS NEWS रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के बीक चरुहार गांव में चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक एक झटका मशीन खोल रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक किसी अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।






