
रास्ते के विवाद में दबंगों ने मां बेटे को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल किया
ऊंंचाहार-गुरुवार को रास्ते के विवाद में दबंगों ने मां बेटे को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था, शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के जरीफाबाद मजरे ऊंचाहार देहात का है, जहां गाँव निवासी सुजीत कुमार का गुरुवार को पड़ोस के ही लोगों से रास्ते को लेकर विवाद हो गया तभी आरोप है कि दो लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और बीच बचाव करने आई मां बिटूला देवी को भी पीट दिया।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में रामखेलावन व विपिन कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।










