
एंकर – रायबरेली के लालगंज कस्बे में एक शराबी के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शराब के नशे में नशेड़ी युवक का हंगामा इतना बढ़ गया कि कई घंटों तक ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलते रहे। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।




