
पेड़ से लटका हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पत्रकार का शव हडकंप
रायबरेली महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुडी सागर पुर गांव में मुकेश यादव उर्फ जितेंद्र (32 वर्ष) की ग्राम सचिवालय के सामने स्थित चिलवल के पेड़ से लटका हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के पास से एक डायरी भी मिली है। बताते हैं युवक रोज सायं भोजन के बाद सचिवालय में सोने के लिए जाता था। रोज की तरह शुक्रवार देर शाम भोजन के बाद वह अपने खेतों के पास स्थित सचिवालय में सोने के लिए गया था। ग्रामीणों ने उसे रविवार की सुबह चिलवल के पेड़ से लटका हुआ देखा।
बताते हैं कि मृतक एक समाचार पत्र में पत्रकार भी था और मृतक के परिवार में उसके पिता और चार भाई एक बहन है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी (शिवकांती) तीन साल पहले किसी कारणवश अपने मायके (बारीबारा कुटी,राजापुर सीवन) चली गई थी और बीते छः माह पूर्व उसने दूसरी शादी भी कर ली थी।
फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।










