
33 केवी लाइन में खराबी से 8 घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में उपभोक्ता रहे बेहाल
रायबरेली, गदागंज पावर हाउस क्षेत्र में सोमवार को 33 केवी लाइन में खराबी आने के कारण सुबह लगभग 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गदागंज पावर हाउस क्षेत्र में प्रतिदिन शाम के समय भी लगभग 3 से 4 घंटे बिजली कटौती की जाती है, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है कटौती के कारण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से अनावश्यक बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में गदागंज पावर हाउस के अभियंता नितेश दुबे ने बताया कि सोमवार को 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। खराबी को दूर करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है






