
CRS NEWS :- Jharkhand Protest: Students के समर्थन में आए राहुल गांधी।
झारखंड में राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं (JPSC और JSSC) में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए छात्र 13 दिनों से सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में कट-ऑफ लिस्ट जारी करना, वायरल OMR शीट की सच्चाई सामने लाना और परिणाम की पीडीएफ फ़ाइलों पर आधिकारिक हस्ताक्षर न होने जैसे गंभीर मुद्दों की जांच शामिल है।
इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन करते हुए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को “ध्वस्त”, “महंगी” और “दमनकारी” करार दिया है। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील की है।
चौतरफा दबाव और बढ़ते विवाद को देखते हुए JPSC ने फिलहाल मुख्य परीक्षा (Mains Exam) रद्द कर दी है। हालांकि, छात्र पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। गतिरोध सुलझाने के लिए झारखंड सरकार ने 6 अगस्त को छात्र प्रतिनिधियों को वार्ता का प्रस्ताव दिया, जिस पर विचार करते हुए 11-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए सहमत हो गया
है।






