
एडीजी प्रवीण कुमार ने चुरूवा हनुमान मंदिर पर टेका माथा, लिया पवनपुत्र का आशीर्वाद
CRS NEWS बछरावां रायबरेली। सोमवार रायबरेली दौरे पर पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार ने जनपद की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर पर माथा टेका और हनुमंत लला की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हनुमंत लाल इस युग के जीवंत देवता है। हम सभी की वह सदैव रक्षा करते हैं, इनकी पूजा से सुख, शांति समृद्धि मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रसिद्ध स्थान पर आकर मन को बहुत ही सुकून प्राप्त होता है। इस मौके पर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल तथा मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी मौजूद रहे। साथ ही साथ मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी के द्वारा एडीजी प्रवीण कुमार को सुंदरकांड की पुस्तक भी भेंट की गई।







