
CRS NEWS रायबरेली अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह प्रतिदिन महज 5 से 6 घंटे बिजली मिल रही है। विशेष रूप से मल्केगाँव विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है। किसानों ने सिंचाई में दिक्कत और फसलों को नुकसान की आशंका जताई है। महासभा ने 22 अगस्त तक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। सुधार न होने पर 24 अगस्त को मल्केगाँव पावर हाउस परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है







