
CRS NEWS रायबरेली:- 18 अगस्त 2026 मा० उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा बैंकों में लंबित प्री-लिटिगेशन स्तर के अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की रूपरेखा तय करने हेतु नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित शाखा प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनिशा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों को चिन्हित करने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा अमेठी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा रायबरेली, बड़ौदा यू.पी. ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक, श्रीराम सिटी यूनिवर्सल फाइनेन्स, श्रीराम ट्रांसपोर्ट तथा भारतीय स्टेट बैंक, रायबरेली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







