
प्राथमिक विद्यालय माधवपुर निनैया में तिथि भोजन उत्सव का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय माधवपुर निनैया में तिथि भोजन उत्सव का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार,रंजना मिश्रा,माया देवी ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।ऋचा सिंह ने बताया कि तिथि भोजन उत्सव सामुदायिक सहभागिता को नियोजित करने का एक उत्कृष्ट तरीका है जिससे बच्चों में उत्साह का संचार होता है,वो प्रेरित होते हैं और उनमें सेवाभाव जैसी भावनाएं उत्पन्न होती हैं।इस अवसर पर ए आर पी गौरव शर्मा,अनुज प्रताप सिंह,विवेक सिंह,कृष्ण कुमार वैश्य,संदीप कुमार सिंह,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशा कार्यकत्री, एवं अभिभावक उपस्थित रहे।






