
ग्राम सभा कजियाना के पंचायत भवन की बदहाल व्यवस्था!
क्राइम रिपोर्ट सर्च सह संपादक इंतजार सिंह
गदागंज-रायबरेली विकासखंड जगतपुर के ग्राम सभा कजियाना के मुत्वाल्लीपुर राणा साहब मे बने पंचायत भवन की बदहाल व्यवस्था देखने को मिल रही है आपको बता दें कि जहां पर पंचायत भवन में मेंटेनेंस और रंगाई पुताई को लेकर सरकार के द्वारा जोर दिया जा रहा है की सारी व्यवस्था करके ग्राम विकास अधिकारी पंचायत भवन में बैठे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें वही हम आपको बता दें कि कजियाना ग्राम सभा में बने पंचायत भवन मैं ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है और वहां पर लगे सोलर पैनल और टंकी ग्राम प्रधान की मिलीभगत से खुलवा दिया गया है इसके पूर्व में काफी शिकायतें की गई लेकिन पंचायत भवन का नजारा जस का तस बना हुआ है ग्रामीणों को पीने का जो पानी टंकी थी वह भी खत्म हो गई है ना वहां पर सोलर पैनल है ना वहां पर कोई व्यवस्था है जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पर जानकारी दी जाती है कि हम इसकी जांच करा रहे हैं जांच कराकर जो न्याय उचित कार्यवाही होगी की जाएगी कई सालों से कजियाना ग्राम सभा में ऐसी कई शिकायतें पड़ी हुई है जिसका अभी तक कोई निदान नहीं हुआ है माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की जो भी योजनाएं हैं अधिकारियों के द्वारा ग्राम सभा में करने को कहा जाता है जैसे स्वच्छता अभियान पंचायत भवन की साफ-सफाई रखरखाव ऐसी कई सारी योजनाएं हैं जो कि हमें कजियाना ग्राम सभा में देखने को नहीं मिल रही है कब अधिकारी नींद से जागेंगे और सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों पर कौन सी ऐसी कड़ी कार्यवाही करते हैं जिससे अंकुश लग सके और दूसरी जगह सरकारी धन का बंदरबांट करने से पहले सरकार द्वारा की गई कार्यवाही याद आ जाए जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग कहीं पर ना हो सके और गरीब जनता तक सारी योजनाएं पहुंच सके l










