रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला अधिवक्ता दिलीप का शव, भाई ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट।

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास झाड़ियों में कानून के छात्र का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंके जाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी गोविंद कश्यप ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दिलीप कुमार कश्यप कानून की पढ़ाई कर रहा था और तिलहर तहसील में विधि व्यवसाय सीख रहा था। 27 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि काम के सिलसिले में बरेली जा रहा है।
भाई के मुताबिक दिलीप बरेली से लौटते समय फरीदपुर स्थित अपनी बहन के घर भी गया था। वहां उसने बताया था कि उसे कटरा में किसी व्यक्ति को कागज देकर रुपये लेने हैं और कटरा हाईवे स्थित एक प्रॉपर्टी की पंचायत के सिलसिले में किसी व्यक्ति से मिलना है। रात करीब साढ़े नौ बजे तक परिजनों की उससे फोन पर बात हुई, इसके बाद संपर्क नहीं हो सका।
पोस्टमार्टम से शव आने के बाद सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रिय विधायक श्रीमती सलोना कुशवाह मृतक के घर पहुंची और उन्होंने FIR निर्देश के बाद भी बाकी की कानूनी कार्यवाही तत्काल कराए जाने का आश्वासन दिया। तपश्चात दिलीप के शव की अंत्येष्टि हो सकी।






