तिलहर में चोर सक्रिय, कचहरी परिसर में आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के तोड़े बक्से।


तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर नगर में चोरों का गिरोह बड़ी मुस्तैदी से सक्रिय है। आबादी क्षेत्र को छोड़ चोर अपना निशाना कचहरी परिसर को बना रहे है।
बीते बृहस्पतिवार की रात चोरों ने कचहरी परिसर में आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के बक्सों को तोड़ कर उनमें रखे जरूरी दस्तावेजों को बिखेर दिया क्योंकि उन्हें बक्सियों में कोई महंगी वस्तु या नकद धन राशि अथवा अन्य कोई काम की वस्तु नहीं मिल सकी।
कचहरी परिसर की सुरक्षा हेतु वैसे तो मुख्य द्वार पर लोहे का बड़ा गेट लगा है परंतु उसे रात में कभी बंद नहीं किया जाता वहीं पिछले ईदगाह की साइड में गेट में दरवाजा ही नहीं लगा है। कचहरी परिसर में पुलिस उपाधीक्षक और जज आवास भी हैं तथा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय 24 घंटे खुला रहने के बाद भी कचहरी परिसर चोरों से सुरक्षित नहीं लगता।
बताया गया, कचहरी परिसर में मजबूत गेट तथा हर समय पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय खुला रहने के बाद भी रात्रि पहर में तथा अवकाश के दिनों में पुलिस या अन्य कोई गार्ड कचहरी परिसर की सुरक्षा के लिए नहीं लगाए गए है। पूर्व में भी इस प्रकार की अनेकों घटनाएं घटित हुई बताई गई है लेकिन उसके बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा इसे गंभीरता से आज तक नहीं लिया गया।






