
निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा एवं अन्य निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
CRS NEWS रायबरेली 23 अक्टूबर 2026, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद में सम्पन्न हो रहे मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इण्टर कॉलेज, विकास खण्ड राही, विकास खण्ड अमावा, विकास खण्ड हरचंदपुर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मतदान प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से सम्पन्न कराएं। साथ ही मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखी जाए, जिससे मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन की शुचिता बनाए रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।




