
परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रायबरेली 24 अक्टूबर 2026, जनपद रायबरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु रूप से संपन्न कराने तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, एआरटीओ उमेश कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






