गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता।


कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन पर संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप, देशवासियों से माफी मांगने की मांग।
गोरखपुर। भारत का लोकतंत्र जितना सशक्त होगा, देश उतना ही आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। इसी संकल्प के साथ आज जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाजपा नेताओं एवं एनडीए के सहयोगी दलों के सदस्यों ने सहभागिता की।
पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एनडीए के सहयोगी सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने इंडी गठबंधन, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र जिन संवैधानिक संस्थाओं के मजबूत आधार पर टिका है, उन्हें कमजोर करने की किसी भी साजिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस, इंडी गठबंधन और उनके सहयोगी दलों से देशवासियों से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।






