शाहजहाँपुर पुलिस ने 201 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, 40 लाख रुपये कीमत के फोन बरामद।


शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शाहजहाँपुर पुलिस की सराहना की।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर मोबाइल ब्लॉक कराएं। साथ ही सिम तत्काल बंद कराकर दोबारा जारी करवाएं। साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
शाहजहांपुर पुलिस के इस स्थानीय कार्य में और इस बरामदगी में सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क की टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






