रबी अभियान 2026-27: उर्वरक दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू।
शाहजहांपुर। रबी 2026-27 अभियान के अंतर्गत किसानों को पी०ओ०एस० (POS) मशीन के माध्यम से उनकी जोत व कृषित भूमि के आधार पर यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के०, एम०ओ०पी० एवं एस०एस०पी० सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों की बिक्री निर्धारित दरों पर और सुगमता से सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किए गए।
3 अक्टूवर को जनपद के कई प्रमुख उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें निम्नलिखित प्रतिष्ठान शामिल हैं:
* मैसर्स सचिन इण्टरप्राइजेज, जलालाबाद
* मैसर्स हरियाली बीज भण्डार, जलालाबाद
* मैसर्स ओम प्रकाश इण्डस्ट्रीज कार्पोरेशन, जरियनपुर
* मैसर्स एग्रीजंक्शन, जरियनपुर
* मैसर्स एग्रीजंक्शन, मिर्जापुर
* मैसर्स यादव इण्टरप्राइजेज, जरियनपुर
* मैसर्स प्रिया खाद भण्डार, कलान
कार्रवाई और निर्देश:
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर उक्त सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा उनके लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
किसानों के लिए जरूरी सूचना:
प्रशासन द्वारा कृषक बन्धुओं से अपील की गई है कि वे जनपद की सहकारी समितियों और अपने विकास खंड के अंतर्गत आने वाले फुटकर उर्वरक विक्रेताओं से डी०ए०पी० क्रय कर सकते हैं।
जिलाधिकारी महोदय के विशेष निर्देशों के तहत बीज और उर्वरक जैसे कृषि निवेश निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने, उनकी आपूर्ति व वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तुरंत नियंत्रण रूम के मोबाइल नंबरों 8429400522 तथा 8429400585 पर संपर्क कर अपनी समस्या का त्वरित समाधान पा सकते हैं।






