
हरदोई पिहानी थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव के पास रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति बाल बाल बच गया घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाल श्याम नारायण सिंह हल्का इंचार्ज खड़क सिंह कुलदीप सिंह राजेंद्र यादव आशीष सिंह प्रफुल्ल यादव आनन्द शुक्ला ने घायल को सीएचसी पिहानी भेजवाया जहां पर डाक्टरों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया
मृतक की पहचान लाल सिंह (30 वर्ष) पुत्र हरिपाल सिंह, निवासी बलियाखेड़ा, थाना पिहानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाल सिंह अपनी ससुराल से वापस घर आ रहा था। तभी बूढ़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने और चालक का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।






