मदरसों के छात्र अन्य बोर्डो के समान नजर आयें-श्री अहमद!
पुरातन छात्र सम्मेलन में छात्रो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया!

CRS शाहजहाँपुर,7 अगस्त-उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्षा डा. इफ्तेखार अहमद जावेद ने कहा कि मदरसा बोर्ड जिस तरीके के मदरसों के अन्दर प्रतिभाओं को चाहता है वह प्रतिभायें इस जनपद में मुझे देखने को मिली हैं! मेरा प्रयास है कि मदरसों के छात्र अन्य बोर्डो के समान नजर आयें! श्री अहमद, मोहल्ला बिजली पुरा स्थित मदरसा नूरुलहुदा में रविवार को आयोजित पुरातन छात्र समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे!
इस दौरान उन्होंने पुरातन छात्रों व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया! मदरसे में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतिकरण की भरपूर सराहाना की। उन्होंने कहा कि मदरसों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बच्चो की शिक्षा और दीक्षा में शिक्षकों को गम्भीरता दिखाने की जरुरत है! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने मदरसे में शैक्षिक वातावरण की भरपूर प्रशंसा की!
मुख्य अतिथि ने मदरसा शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण देने वाले डायट प्रवक्ता डा. वीएल मौर्या, अतुल कुमार शुक्ला, अंजनी भारती, अजित मिश्रा, जमाल अख्तर, एसएस कालेज के प्रवक्ता डा. आदर्श पाण्डेय, डा. विकासा खुराना, बेसिक शिक्षा विभाग के मो. आसिफ खां, इमरान सईद, पीके सिंह, काजी मो. आमिर आदि को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये!
मदरसा नूरुलहुदा के पुरातन छात्र मोनिस खां, सलमान सिददीकी, मो. जुबैर खां, मो. नदीम, गुलाम कादिर, डा. जुनैद मियां, मो. जुबैर, मो. उवैस, लायवा नूर, गुलबहार, अब्दुल वाहिद, मो. मशकूर, सिकन्दर अली, आफरीन, जेबा, मनोज प्रबल, अजहर अली, राशिद हुसैन, इमरान सागर, कमलेश शर्मा, गुल मोहम्मद, शान मोहम्मद आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया!
मदरसा प्रबन्ध समीति के नासिर हुसैन, खालिद खां, शाकिर अली, सरताज अहमद, प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए- अरबिया के जिलाध्यक्ष मिर्जा अजीम बेग आदि ने मुख्य अतिथि श्री अहमद का 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया! प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने सभी का आभार व्यक्त किया!
संचालन राशिद हुसैन राही ने किया! इस अवसर पर शारिक अली खां, मुईन खां, सैयद शारिक अली, मुबीन खां, नाहिद बेगम, सुबुही खानम, सबीहा सुल्ताना आदि मौजूद रहे! इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मौलाना उवैस ने तिलावते कुरआन से किया! मदरसा नूरुलहुदा की गाइड की कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि को सलामी दी! मदरसे की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया!









