मदरसा छात्रों ने लगाई विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी!

मदरसा बोर्ड चेयरमैन ने किया उदघाटन!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद के मदरसा छात्रों की प्रतिभा के प्रोत्साहनार्थ रविवार को ईडन मैरिज लान में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया! प्रदर्शनी का उदघाटन मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. इफ्तेखार अहमद जावेद ने फीता काटकर किया! उन्होने प्रदर्शनी में मदरसे के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये विज्ञान एवं क्राफ्ट माडलों का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं के प्रयासों की भरपूर सराहाना की!
प्रदर्शनी में मदरसा नूरुलहुदा, व मिनी आईटीआई, मदरसा फैजे आम, मदरसा अत्तारिया, मदरसा रहमानिया, मदरसा बरकातुलउलूम, मदरसा गौसुलवरा व मिनी आईटीआई, मदरसा निजामियां, मदरसा दीनियात तालीमुलकुरआन, मदरसा नादिरुलूम कटरा, मदरसा एहसनुल बरकात मिनी आईटीआई, मदरसा नूरुलउलूम, मदरसा फैजुलउलूम, मदरसा इस्लामिया जिंदपुरा आदि के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माडल प्रदर्शित किये!
अपने सम्बोधन में श्री जावेद ने कहा कि मदरसा छात्रों की विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी अत्यन्त सराहनीय है! उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने उनकी अपेक्षा से बढ़ कर अपनी प्रतिभा दिखाई है! मदरसों में बेहतर शैक्षिक माहोल बनाने पर जोर दिया! इस दौरान उनका विभिन्न मदरसा प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया! कार्यक्रम में डा. आलोक कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद, मदरसा प्रधानाचार्य मो. आमिर खां, जावेद अख्तर कासमी, इमरान कासमी, इकबाल हुसैन फूल मियां, इमरान रजा नूरी, अनीस अत्तारी, सरताज अत्तारी, मौलाना आमिल खां, जहूर अहमद, सैयद आसिफ हुसैन, रिजवान अत्तारी, शगुफ्ता यूनुस, इब्ने अली, आरिफ उस्मानी आदि उपस्थित रहे!
इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां
07.08.2022









