डलमऊ रायबरेली-
एक छात्रा के स्कूल आते जाते रास्ते में कुछ युवक छेड़छाड़ करते थे छींटाकशी के साथ उसे आए दिन परेशान करते युवकों की इस हरकत से तंग आकर छात्रा ने आपबीती परिजनों से बताई तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा रोज स्कूल आती जाती थी जिसे रास्ते में 4 लड़के आए दिन छींटाकशी करते और रास्ते में छेड़छाड़ करते थे इन घटनाओं से तंग आकर 1 दिन छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई तो पिता ने डलमऊ कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर अंकित यादव निवासी पुरे सिकरवारन उत्कर्ष निवासी पुरे बाबा रायपुर टप्पा हवेली महेंद्र कुमार निवासी बबुरा एवं बब्बू निवासी बरगदहा थाना गदागंज के विरुद्ध छेड़छाड़ जान से मारने की धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है जबकि एक की तलाश जारी है पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है








