
CRS- डलमऊ/ रायबरेली
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते प्रतिवर्ष किसानों को आगजनी की घटनाओं से नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन फिर भी बिजली विभाग समय रहते हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों को सही कराने का प्रबंध नहीं किया जाता है पिछले 2 दिनों से अलग-अलग घटनाएं किसानों के लिए समस्या बनी हुई है सोमवार को एक बार फिर हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया आग की लपटें देखकर किसानों में अफरा-तफरी मच गई चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हुए लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था डलमऊ तहसील क्षेत्र के इस्माइल मऊ में दोपहर को बिजली से उठी चिंगारी से इस्माइल मऊ निवासी पुत्र प्रेम कुमार कृपाशंकर हरिशंकर सुरेंद्र बहादुर वीरेंद्र राजेंद्र बाबूलाल रामगोविंद श्री राम राम नाथ सीतला कल्लू जागेश्वर राजकुमार शिव शंकर एवं राम मनोहर एवं निवासी दिनेश कुमार की लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई जिससे लगभग तीन लाख का किसानों का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल अमृतलाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
रिपोर्ट-योगेंद्र मौर्य










