सऊदी अरब की मुद्रा बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार!
CRS से अनुराग अग्रवाल की रिपोर्ट
शहजहाँपुर मीरानपुर कटरा-कटरा थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो सऊदी अरब की मुद्रा के बदले अखबार का बंडल पकड़ा कर ठगी को अंजाम देते हैं!
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुर्म जरायम की रोकथाम के हेतु कटरा पुलिस भ्रमणशील थी! नफीस अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी मोहल्ला बाजार कटरा ने थाने पर तहरीर देकर बताया था की एक महिला द्वारा नफीस के साथ सऊदी अरब के रुपए बताकर अखबार का बंडल पकडा कर धोखाधड़ी कर ₹100000 ठग लिए गए!
इस पर कटरा थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी! वही नफीस अहमद द्वारा पुनः उसी महिला को देखे जाने पर थाने में सूचना दी गई जिस पर कटरा थाना पुलिस ने मुकदमे से संबंधित महिला व एक पुरुष को मय मोटरसाइकिल व 11 नोट 50/50 के सऊदी अरब की मुद्रा रियाल के साथ 21/8/ 2022 को गिरफ्तार कर लिया! कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अली शेख पुत्र सादान शेख मूलनिवासी ग्राम लावा जिला कटिहार बिहार हाल पता इंदिरा कॉलोनी मंडावली फाजलपुर दिल्ली, कुसुम पत्नी मोहम्मद अली शेख निवासी ग्राम कटिहार बिहार हाल पता इंदिरा कॉलोनी मंडावली फाजलपुर दिल्ली के पास से मोटरसाइकिल सऊदी अरब की करेंसी रियाल 50/50 के 11 नोट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम मे एस आई रतिराम विकास कुमार जितेंद्र कुमार विक्रान्त नैन व अनुराधा शामिल रही!









