
CRS Agency(गाज़ियाबाद)| उत्तरप्रदेश के ज़िला में गाज़ियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी की लिफ्ट में बच्चा सवार होता है तो साथ ही एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट मे सवार होती है| जब बच्चा कुत्ते को आता देखता है तो वह कुत्ते से बचने के लिए लिफ्ट में आगे की तरफ आ जाता है और महिला अपने कुत्ते के साथ पीछे की तरफ आती है| इसी दौरान कुत्ता बच्चे पर हमला कर देता है और उसकी कमर के पास काट लेता है। बच्चा दर्द से कराहते हुए अपनी कमर पकड़ लेता है जहां कुत्ते ने काटा था।दर्द के कारण वह बच्चा ज़मीन पर अपना पैर तक नहीं रख पा रहा था और लंगड़ाने लगता है| लेकिन पास कड़ी कुत्ता मालिकिन उसे संभालने का प्रयास तक नहीं करती। बच्चा लिफ्ट में रोता रहा, दर्द से कराहता रहा, लेकिन उस महिला पत्थर दिल नहीं पसीजा। घटना की वायरल विडियो के बाद नंदग्राम थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










