
UP41G3628 एम्बुलेंस के अन्दर गूंजी किलकारी महिला ने बच्चे को दिया जन्
रायबरेली – महिला ने एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म दिया। एंबुलेंस के पायलट भूपेश कुमार पांडे व ई एम टी फूलचंद की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ होने पर परिवारी जनों ने एंबुलेंस कर्मियों के प्रति आभार जताया है। सरावा निवासी रागिनी पत्नी सतीश उम्र 25 वर्ष को बुधवार को 07:02 am पर प्रसव पीड़ा होने लगी। तो आशा कांचना देवी ने इसकी सूचना तुरंत 102 एंबुलेंस सेवा को दी। एम्बुलेंस चालक भूपेश कुमार पांडे जी आईडी- 141877और ईएमटी फूलचंद जीआईडी-157576 एंबुलेंस से गर्भवती महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान संगीता की हालत बिगड़ने लगी। एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को किनारे लगा दिया और सहयोगियों की मदद से एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। महिला ने बच्चे को 07:55,am पर जन्म दिया है। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए। जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। के डॉक्टर व स्टाफ नर्स ने बताया है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।










