
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली, विकास खण्ड जगतपुर के ग्राम पंचायत कजियाना ग्राम सभा के मनिहर शक्री, बाग का पुरवा सहित अन्य गांव में कांग्रेस के जगतपुर के खजुरी न्याय पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई कांग्रेसियों द्वारा महंगाई,भृण्टाचार के खिलाफ व नफरत की राजनीति करने का भाजपा पर आरोप लगाया वहीं कांग्रेसियों ने हल्लाबोल कर भाजपा को घेरने का काम किया गया भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया और कांग्रेसियों ने कहा आज महंगाई भृण्टाचार आदि से आम जनमानस परेशान हैं इसमें कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन ने भी सम्मिलित होकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ की गई इस यात्रा का समर्थन किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खजुरी न्याय पंचायत अध्यक्ष हारून सिद्दीकी वह ब्लॉक अध्यक्ष, ओम त्रिपाठी, कांग्रेस नेता नौशाद खतीब, ग्राम सभा अध्यक्ष रिजवान, विश्वनाथ द्विवेदी, बबलू तोमर, राम सिंह,अनिल यादव, मनोज यादव अयूब मालिक, इरफान, गणेश त्रिपाठी सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।










