दुष्कर्म के मामले में चार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज!आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
!
CRS मोहम्मदी खीरी-थाना क्षेत्र के गाव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला देर रात प्रकाश में आया! बालिका के भाई की तहरीर पर पांच के बिरुध नामजद रिपोर्ट दर्ज हो गई! पांचों अभियुक्तो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया! इधर बालिका की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया! पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का दौरा कर,क्राइम स्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला को विवेचना करने का निर्देश दिया!
बताया गया कि कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव स्थित रात लगभग 9:00 बजे, बालिका अपनी दादी को खाना देने जा रही थी तभी एक गन्ने के खेत में 4 लोग, निखिल पुत्र राम लखन, जयराम पुत्र आशाराम, विमल पुत्र अनन्तराज, पवन पुत्र रामदयाल, बालिका को खींच ले गए तथा बालिका के साथ दुष्कर्म किया! बालिका के भाई अबनीश की तहरीर पर पांच लोगों पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रात में ही पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है! वहीं भाई ने दी तहरीर मे बताया कि मेरी बहन अपनी दादी को खाना देने जा रही थी,और उक्त लोग मेरी बहन को खीच कर गन्ने के खेत मे ले गये और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया!
उसने आगे बताया कि जब मेरी बहन व माँ वहाँ पहुँची तो बालिका गन्ने के खेत मे बेहोश मिली और घर बालो को देख कर सब भाग गये, वहीं पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रातः काल ही घटनास्थल का दौरा किया! बालिका को मेडिकल व बयान दर्ज कराने हेतु लखीमपुर भेजा गया जहां बालिका ने चार लोगों के बयान दर्ज कराऐ हैं! बालिका की हालत नाजुक देखते हुऐ लखीमपुर से लखनऊ रेफर किया गया है!
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और पुलिस उपाधिक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बालिका की हालत ठीक है, पाँचों अभियुक्तो को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ की जा रही है तथा साथ ही जांच एजेंसियाँ फिंगरप्रिंट सहित घटनास्थल का दौरा कर सबूतों को इकट्ठा करने में लगी है! फिलहाल कोतवाली पुलिस ने उक्त चारो पर मु० आ० सं० 660/22 IPC की धारा 376D मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया है!









