टैंपू को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल, अज्ञात वाहन और टैंपू चालक फरार!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-ओबर ब्रिज सरऊ के नीचे से निकल रहे टैंपू को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी!टैंपू में टक्कर इतनी जोर लगी की बैठी सबारी सड़क पर दूर जा गिरी! अज्ञात वाहन यह देख मौके से फरार हो गया इधर टैंपू चालक भी घायल सबारियों तड़पता देख मौके से फरार हो गया! पूर्वी फतेगजं स्थित गिहार कालोनी की महिला नीरज पत्नि नहीम तथा सुनिता पत्नि दिलीप व पूर्वी फतेहगंज स्थित लेखपाल कालोनी के सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गए!
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलेंस 108 से तीनो घायलो को संघन चिकित्सा के लिए तत्काल CHC भिजवाया! इससे पूर्व डग्गामार टैंपू UP27T-5006 का चालक भी मौका देख कर फरार हो गया! प्रयत्दर्शियों की माने तो टैंपू को टक्कर मारने वाली इन्नोबा कार बताई जा रही है जिसका नम्बर मौके पर ट्रेस नही हो सका! बताया गया कि डग्गामार टैंपू तिलहर वाईपास चौराहे से पूर्वी फतेहगंज की सवारी भर कर ले जा रहा था और सरऊ पुलिया पर बने ओबर ब्रिज के सर्विस रोड से गुजर रहा था इतने में पुल के नीचे से ही दूसरी ओर कार भी ने भी निकलने का प्रयास किया और टैंपू से टकरा गई!
सड़क पर कार के टायरो की रगड़ देखने से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि कार ने बचाव का काफी प्रयास किया होगा परन्तु डग्गामार टैंपू सीधा और शायद तेज़ गति से आ रहा जान पड़ रहा है जिसके कारण उक्त दुर्धटना कारित हो गई! फिलहाल महिला नीरज़ व पुरुष सत्यपाल काफी गंभीर घायल प्रतीत होते नज़र आ रहे थे हालांकि अन्य सबारियाँ जिनके चोट कम लगी वे पुलिस के पहुंचने से पूर्व मौके से जा चुकी थी!









