
रायबरेली जिले के रेलवे स्टेशन जलालपुर धई के रेलवे फाटक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों द्वारा रेलवे स्टेशन मास्टर को दीया गया शिकायत पत्र
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर धई रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दुरी पर बना रेलवे फाटक कभी नहीं खुलता जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि फाटक नम्बर 54c/1 पे बना रेलवे फाटक जो कभी नहीं खुलता जिससे कई सरकारी सुविधाओं से ग्रामीण वंचित रह जाते हैं आपको हम बता दें कि डलमऊ और ऊंचाहार मुख्य मार्ग से मिली हुई यह रोड जलालपुर धई होते हुए सैकड़ों गांव को जोड़ते हुए पयागपुर गौरी तक जाती है जलालपुर धई में प्राथमिक विद्यालय राजकीय विद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साधन सहकारी समिति जैसे कई केंद्र जलालपुर धई के मुख्य मार्ग पर ही बने हुए हैं लेकिन रेलवे फाटक बंद होने की वजह से ग्रामीणों को 7-8 किलोमीटर दूर घूम कर आना पड़ता है अगर यह फाटक खुल जाएगा तो महज 10 कदम पर सारी सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया हो जाएगी हम आपको और बता दें कि रायबरेली जिले के सांसद सोनिया गांधी मई 2014 में इस रूट से गुजरी हुई थी तब भी या फाटक बंद था फिर गेटमैन को बुलाकर फाटक खोला गया और माननीय सांसद सोनिया गांधी का काफिला वहां से रवाना हुआ वही हाल आज भी वहां का है कि अगर आपको इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचना है तो आपको चंद कदम की दूरी को 7-8 किलोमीटर का सफर तय करके ही जाना पड़ेगा इसी के चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है कि सरकार के द्वारा रेलवे फाटक तो लगा दिया गया है गेटमैन के लिए भवन भी बनवा दिया गया है लेकिन वहां पर कोई गेट मैन नहीं तैनात किया गया अगर गेटमैन तैनात नहीं करना था तो वहां से क्यों मुख्य मार्ग बनाया गया और सारी सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई गई जिसमें ग्रामीणों को चंद कदम की दूरी को साथ 7-8 किलोमीटर का सफर तय करके जाना पड़ता है रेलवे फाटक ना खुलने की वजह से सारी सुविधाओं से ग्रामवासी वंचित है
शिकायतकर्ता , राजेश मालवीय, विनोद कुमार , सुनील कुमार , आदित्य नारायण, बाबूलाल, मेराज उल हसन, गुड़िया, अनवर, समद, मोहम्मद अकबर, सुधारानी आशा बहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे










