विमलेश कुमार हमदम को मिला हिंदी गौरव सम्मान!
बाराबंकी में बढ़ा रहे हैं जनपद का मान!
CRS शाहजहांपुर-बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतर्राष्ट्रीय) द्वारा राष्ट्रवाणी हिंदी में काव्य सृजन एंव हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत शहर के विमलेश कुमार हमदम को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एंव संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा *हिंदी गौरव* सम्मान प्रदान किया गया! विमलेश कुमार हमदम वर्तमान में एक गैर सरकारी संगठन के माध्यम से समाज और साहित्य सेवा कर रहे हैं!
बताते चलें कि पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया है !इसी वर्ष 21 अगस्त से 5 सिंतम्बर तक अनवरत 370 घण्टे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया! जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियो ने सहभागिता की! जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप मे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा! इस विश्व रिकार्ड कार्यक्रम में भी विमलेश कुमार हमदम ने शाहजहांपुर के स्वर को बुलंद रखा!









