अधेड़ व्यक्ति ठगी का हुआ शिकार
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक में अधेड़ व्यक्ति 50000 की ठगी का शिकार हो गया आपको बता दें कि ऊंचाहार बस स्टॉप के निकट जिला सहकारी बैंक से अधेड़ व्यक्ति रुपया निकालकर अपने घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने पता पूछने के बहाने उससे बातचीत शुरू कर दी इससे पहले की अधेड़ व्यक्ति कुछ समझ पाता उसके जेब में रखी 50000 की गड्डी चोरों ने पार कर दी युवक चंद कदम चला ही था कि उसे ज्ञात हुआ कि उसके जेब से पैसा निकाल लिया गया है व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों अज्ञात युवक चंपत हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई ।कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कर कार्यवाही की जाएगी









