जिला पंचायत अध्यक्ष ने ‘वोकल फार लोकल’ ओडीओपी प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
रायबरेली 23 सितम्बर, 2022
शासन के निर्देशानुसार जनपद-रायबरेली में वोकल फार लोकल की अवधारणा पर ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद एवं हस्त शिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 सितम्बर 2022 तक स्थान-सामुदायिक केन्द्र-आई0टी0आई0 परिसर (निकट निफ्ट) रायबरेली में आयोजित कराया गया है। कार्यक्रम में जनपद के 30 ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद के उद्यमियों एवं हस्त शिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद के स्टॉल लगाये गये। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना चौधरी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में आये सभी अतिथियों का उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह एवं खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 गौतम द्वारा सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना चौधरी एवं पुष्पेन्द्र सिंह आदि द्वारा ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद एवं हस्त शिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन किया गया। उन्होंने उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा स्टाल की तारीफ की गई। इसके अलावा चरखा, माटी कला, दोना पत्तल आदि क्रियात्मक स्टालों का भी अवलोकन कर प्रशंसा की। सुश्री नेहा सिंह, उपायुक्त उद्योग द्वारा ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में आये हुए आगंतुकों को अपर सांख्यिकीय अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम, एवं खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अवधेश कुमार गौतम द्वारा भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा नये उद्योग स्थापित करने हेतु आगंतुकों एवं उद्यमियों को प्रेरित किया गया।
वोकल फार लोकल ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र सिंह, उपायुक्त उद्योग सुश्री नेहा सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अवधेश कुमार गौतम, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम, सहायक प्रबंधक रण विजय सिंह एवं नवीन कुमार, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रायबरेली एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।










