- पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मनाया गया जन्मदिन।

ऊंचाहार रायबरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर विकास क्षेत्र ऊंचाहार के अंतर्गत सवैया राजे मजरे पूरे चांदन में पंडित दीनदयाल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रायबरेली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना चौधरी ने सवैया राजे पूर्व प्रधान बिंदादीन लोधी व ग्रामीणों के संग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मिठाई बांटकर कर मनाया जन्मदिन। और इसके साथ साथ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में भी सुना और कहा कि हम लगातार क्षेत्र की जनता को हर वह सुविधा पहुंचाने का प्रयास करेंगे और करते रहेंगे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय राजनेता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के बड़े विचारक (RSS) और संगठनकर्ता थे. पंडित जी के नाम से मशहूर दीन दयाल उपाध्याय का आज जन्मदिन है. इसी दिन उनकी याद में अन्तयोदय दिवस भी मनाया जाता है. हिंदूत्व की विचारधारा से गहराई से जुड़े होने के बाद भी दीनदयाल उपाध्याय को एक अलग विलक्षण विचारधारा से जोड़ कर देखा जाता है।
उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा समूचे राष्ट्र एक ही दृष्टि से देखने पर जोर देती थी जिसके लिए उन्होंने जीवन समर्पित कर दिया था।











