डलमऊ रायबरेली- डलमऊ गंगा घाट पर नवरात्रि के उपरांत मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर तहसील प्रशासन तैयारी में जुट गया है गुरुवार को
जिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने छोटा मठ एवं बड़ा मठ के बीच होने वाले मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत के अंतर्गत छोटा मूर्तियों का विसर्जन किया जाए जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रहे हैं छोटे-मोटे स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य उमाकांत अवस्थी के द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में मूर्ति विसर्जन को लेकर आपत्ति जताई थी प्राचार्य का कहना था कि महाविद्यालय के निकट ही मूर्ति विसर्जन से लगातार महाविद्यालय की दीवार को क्षति हो रही है इसलिए विसर्जन का स्थान परिवर्तित किया जाए इस पर उपजिलाधिकारी डलमऊ आसाराम वर्मा ने बताया कि प्रचार की शिकायत को देखते हुए मूर्ति विसर्जन के स्थान पर परिवर्तन किया गया है महाविद्यालय से कुछ दूरी पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा जिससे महाविद्यालय की दीवार को क्षति ना हो इस पर प्राचार्य से सहमति भी मिल गई है इस मौके पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार शिवम कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी उपस्थित रहे









