
सलोन रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया पूरी कुशल में मानसिक रूप से बीमार 52 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक मौत ,गांव वालों की सूचना पर मौके पर 112 नंबर पुलिस पहुंचकर महिला को मृतक अवस्था में कुएं से बाहर निकाला। गहरे कुएं होने की वजह से काफी मशक्कत करनी पड़ी जब महिला को निकाला गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी
वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों को कहना है लगभग 1 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसकी इलाज चल रहा था जब घर पर कोई नहीं था और प्यास लगने पर कुए की तरफ गई पानी भरते समय अचानक पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गई जिससे उस में डूबकर महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई कुमों की गहराई अधिक होने के कारण महिला को निकालने में कुछ समय लगा जिसकी वजह से ग्रामीणों द्वारा उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। भास्कर से बातचीत में मृतक के बेटे ने बताया मेरी मां की तबीयत लगभग 1 साल से ठीक नहीं चल रही थी ।मेरी मां की दवा मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण लगातार चल रही थी ।आज अचानक लगभग सुबह 11:00 बजे कुएं में पानी भरने गई थी ।जिसकी वजह से उनका पैर अचानक फिसल गया, और उसी में जाकर गिर गई हम लोगों को जानकारी काफी देर में हुई जब तक हम लोग पहुंचे तब तक मेरी मां की मृत्यु हो गई और मेरी मां को लेकर इस कुएं में लगभग 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सलोन थाना की महिला स्पेक्टर पारुल राठी द्वारा मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










