नगर में सर्वेयर के साथ घर घर जाकर पात्रों को आवास का लाभ दिलाती नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान
आपकी जानकारी के लिए बता दें की नगर में 2017 में नगर की प्रथम नागरिक होने के बाद जिस प्रकार से नगरवासियों को एक सामान आवास दिलाया गया ये वाकई काबिले तारीफ है. 10 वार्ड में कई मोहल्ला वासियों से बात करने पर पता चला उनका कहना है कि जिस प्रकार से नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान जी गरीबों के घर जाकर पक्का आवाज दिला रही हैं उसी प्रकार आगामी होने वाले चुनाव में हम सब निस्वार्थ नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान के साथ खड़े रहेंगे. वार्ड नंबर 6 मोहल्ला अलीगंज निवासी बसंत लाल, फूलचंद, नीरज, सोनू, शिवनाथ, सूरज कुमार,दयाराम, शिवकुमारी, आदि लोगों का कहना है जिस प्रकार शाहीन सुल्तान जी बिना भेदभाव के हम सभी के सुख दुख में खड़ी रहती हैं उसी प्रकार हम भी उनके साथ हैं.
क्या कहती हैं नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान
जिस प्रकार से कच्चे मकान से इस कार्यकाल से पूर्व आंधी और पानी में लोगों के मकान गिर जाते थे, गरीबों का नुकसान होता था, अब नगर पंचायत में लगभग 80% पक्के आवास हो चुके हैं. 350 लोगों के आवास जांच सूची में पड़े हुए हैं जिनकी डीपीआर बनने के लिए शासन को लिस्ट भेजी जा चुकी है बहुत जल्द यह लोग भी लाभान्वित होंगे. इससे पहले के कार्यकाल में पक्के आवासों के लिए अनेकों योजनाएं आती रही है लेकिन पूर्व के अध्यक्षों ने लोगों पर ध्यान ना दिया. अगर आगामी चुनाव में इस बार फिर आपका आशीर्वाद मेरे साथ रहा तो मेरी प्राथमिकता होगी कि नगर पंचायत में खुशहाली और भाईचारा और एकता बनी रहे. नगर पंचायत में चौमुखी विकास होता रहे.











