कांग्रेस पार्टी के द्वारा कराए जा रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमें करीब 9000 डेलिगेट्स वोट करेंगे सलोन विधानसभा से युवा नेता पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे अर्जुन पासी जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा डेलिगेट्स बनाया गया जो अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोट करेंगे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट्स बनाए जाने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी व सभी ने बधाई व शुभकामनाएं दी इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रेम प्रकाश पांडेय ,बृजेंद्र पांडे शाहबाज, पंकज पांडेय आदिल आनंद सिंह राजू पटेल आदि ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया