डलमऊ रायबरेली-
पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने घुरवारा चौकी पुलिस को चुनौती
देते हुए एक अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया पुलिस को भनक तक नहीं लगी ठीक है 1 दिन पहले गदागंज में भी शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में रविवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी हुई लगभग 174 पेटी शराब चोरी कर ली पुलिस को भनक तक नहीं लगी सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा तो देखा ताला टूटा हुआ था अंदर शराब की पेटियां गायब थी पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया जांच पड़ताल की गई दुकान के ठेकेदार मनीष जायसवाल ने लगभग 174 पेटी शराब की चोरी होने की बात कही है जिसकी लागत लगभग ₹1000000 बताई गई कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है घटना से संबंधित कुछ सीसी टीवी फुटेज बरामद किए गए जिनके आधार पर चोरों की तलाश जारी है फिलहाल अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है दुकान का स्टॉक रजिस्टर कंप्लीट नहीं था जिसकी विभाग जांच पड़ताल कर रहा है ।









