
सलोन / रायबरेली। चोरों ने बीती रात सेंध काटकर एक साथ तीन घरों में बैखौफ ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया है कोतवाली क्षेत्र के ही करहिया चौकी स्थित जौदहा ग्राम सभा का है जहां पर पूरे ठकुराइन गांव में एक साथ 3 पक्के घरों में चोरों ने सेंध काटकर तीनों घरों से लगभग 10 लाख रुपए के नगदी व जेवरात पार कर दिए जिससे गांव में हड़कंप मच गया दरअसल जौदहा ग्राम सभा के ठकुराइन खेड़ा निवासिनी पियारा देवी पत्नी इंद्रपाल, श्रीमती पत्नी कमलेश, व सोनी सरोज पत्नी तुलसीराम ने बताया कि हम तीनों का मकान एक साथ मिला हुआ है रात में बरसात हो रही थी हम सब अपने घर के सामने बरामदे में बाहर सो रहे थे तभी रात के लगभग 2:00 बजे कुछ खटपटाहट की आवाज आई जब अंदर जाकर देखा तो घर के पीछे धान की की खेत की तरफ से दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने जेवरात नगदी व कपड़े आलमारी तथा बक्से तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए शोर मचाने पर पता चला कि हम तीनों के घरों में चोरों ने उसी प्रक्रिया में दीवाल काटकर चोरी कर लिए तीनों घरों से हुई चोरी की कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे करहिया चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया।










