डलमऊ रायबरेली-
आबकारी विभाग की टीम के साथ क्षेत्राधिकारी डलमऊ ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर क्षेत्र के शराब की दुकानों पर चेकिंग की चेकिंग के दौरान आबकारी टीम एवं क्षेत्राधिकारी ने शराब की दुकानों का स्टॉक रजिस्टर चेक किया
अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर आबकारी विभाग की टीम एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह डलमऊ क्षेत्र के शराब की अंग्रेजी एवं देसी शराब की दुकानों पर चेकिंग की चेकिंग के दौरान शराब की बोतलों में लगी क्यूआर कोड एवं बोतलों की सील चेक की और स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की आबकारी टीम एवं क्षेत्राधिकारी को जांच के दौरान शराब की दुकानों में दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे दिखाई तो दिए लेकिन दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं दिखाई पड़े जिस पर दुकानदारों को दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के सख्त निर्देश दिए क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और पूर्व में क्षेत्र में शराब की दुकानों में हुई चोरियों के दृष्टिगत सुरक्षा के लिए दुकानदारों को दुकान के बाहर सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए गए









