अधिशासी अधिकारी तिलहर को आयोग का नोटिस,11 को हाजिर हो!
CRS शाहजहाँपुर-तिलहर नगर स्तित कच्चा कटरा में बड़ी मस्जिद के पीछे सैयद हाथिम अली शाह की मजार के पास, बैनामा करदा आराजी पर पड़े टिन शेड को पालिका द्वारा तोड़ कर हटाए जाने को लेकर कच्चा कटरा निवासी
इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने आयोग के अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया था!
आयोग को लिखित शिकायत में बताया कि मोहल्ला कच्चा कटरा बड़ी मस्जिद के पीछे उनके दादा हातिम अली शाह के नाम बैनामा करदा आराजी है तथा मस्जिद के पीछे उनकी माता और पूर्वजों की कबर भी है उसी के समीप टीन शेड डाला था जिस पर हिंदू संगठनों ने होलिका की जमीन बताते हुए आपत्ति की थी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में टीन शेड उखाड़ कर लिए गए! जिससे उनको काफी नुकसान पहुंचा है!
उन्होंने आयोग से बैनामा में लिखित आराजी की पैमाइश कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की जिस पर आयोग के अध्यक्ष अशफाक हुसैन सैफी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आराजी की पैमाइश कराने एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्वयं 11 अप्रैल को आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं!
अल्पसंख्यक आयोग के सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व पुलिस अधीक्षक को सम्मन भेज कर राजयोग में साक्ष्य सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं!










