
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना समाधान दिवस का जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मिली खामियां में सुधार लाने का निर्देश दिया आए हुए फरियादियों की समस्याएं व बीते दिनों हुई घटनाओं का निराकरण व खुलासा जल्द से जल्द करने के थाना प्रभारी अरविंद सिंह को सख़्त निर्देश दिए वहीं एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा किसी भी समस्या के लिए फरियादियों को इधर उधर भटकना न पड़े समय से निस्तारण कर दिया जाए इस अवसर पर तहसीलदार डलमऊ उमेश चन्द्र थाना प्रभारी अरविन्द सिहं,उपनिरीक्षक अरविन्द मौर्य,अखिल तोमर,रामप्रताप यादव,रवि कुमार,प्रमोटेड दिनेश कुमार व राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह प्रधानगण, क्षेत्रीय लेखपाल व गणमान्य लोग मौजूद रहे इस अवसर पर जलालपुर धई निवासी पत्रकार प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी महोदया माला श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार प्रियदर्शी को माला पहनाकर स्वागत किया और अधिकारिओ को जलालपुर धई आने का आमंत्रण दिया जिलाधिकारी महोदया ने कहा जल्द ही किसी सार्वजानिक कार्यक्रम में अवश्य आऊंगी। जिलाधिकारी महोदया को सावित्री पत्नी राम सजीवन गुप्ता निवासिनी जलालपुर धई ने आवास हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिस पर हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा जलालपुर धई व धमधमा में रविवार को होने वाले मुस्लिम त्यौहार बारावफात के मद्देनजर प्रधान व संभान्त लोगों से शांति प्रिय तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए थाने पर आई शिकायतों को सम्बंधित को तय समय सीमा पर निस्तारित करने का आदेश दिया।










