खुटार रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां!

रामलीला के जीवंत पात्र कुंभकर्ण और लंकेश ने भी किया कविता पाठ!
CRS पुवायां, शाहजहांपुर-खुटार के रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने समां बांध दिया। उपस्थित रहे सुधी श्रोताओं ने सभी कवियों के कविता पाठ पर करतल ध्वनि कर कविता पाठ को सराह!
मेला संरक्षक राजा शाह जू देव ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया! बरेली के लाड़ले कवि डॉ रंजन विशद की सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुए कवि सम्मेलन में डॉ. इंदु अजनबी, कमलकांत तिवारी, शरद कांत मिश्र लंकेश, अमरेंद्र चौहान, रामबाबू शुक्ला, रामू सिंह, उर्मिलेश सौमित्र, डॉ रंजन विशद, प्रदीप वैरागी, आर एल श्रीवास आदि ने कविता पाठ कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया! कवि उर्मिलेश उर्मिलेश सौमित्र के कुशल संचालन और वरिष्ठ कवि रामबाबू शुक्ला के संयोजन ने कवि सम्मेलन को अनंत ऊंचाइयां प्राप्त कीं!
कार्यक्रम के अंत में मेला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह और मेला प्रबन्धक हरिओम त्रिवेदी ने कवियों को रानी चंदेली देवी गौरव सम्मान से सम्मानित किया।कवि प्रदीप वैरागी को समाजसेवा के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! प्रारम्भ से लेकर अंत तक भारी संख्या में कविता प्रेमी उपस्थित रहे! सफल आयोजन के लिए हरिओम त्रिवेदी ,देवेश गुप्ता एडवोकेट,नीरज सिंह एडवोकेट आशुतोष शुक्ला सहित तमाम सुधी श्रोता, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!









