खानकाह हुसैनिया कलीमिया में दर्जा राज्यमंत्री दानिश आजाद का हुआ जोरदार स्वागत!
CRS मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दर्जा राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अन्सारी ने ख़ानक़ाह ए हुसैनिया कलीमियाँ में हाजिरी दी! ग्राम उखली में भाजपा नेता सत्यभान सिँह भदौरिया के निज आवास पर दर्जा राज्यमंत्री का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया!
इसके पश्चात क़स्बे के मदरसा नादिर उलूम में दर्जा राज्यमंत्री का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया!इसके बाद मीरानपुर कटरा की मशहूर ख़ानक़ाह ए हुसैनिया कलीमीयां में दर्जा राज्यमन्त्री दानिश आज़ाद अन्सारी ने हाजिरी दी! तथा सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद मसऊद अहमद कलीमी चिश्ती क़ादरी से मुलाक़ात की!
इस दौरान डॉ असद अहमद कलीमी मो0 याक़ूब अन्सारी मिर्जा अजीम बेग डॉ सब्बू खान मिर्जा इलियास बेग मो0 दानिश कुरैशी सईद उस्मानी शाहनवाज खान राजा ताहेर खान गुड्डू फुँदन खान मुख्तियार अकेला शाहनवाज खान शानू युनुस खान किश्वर अन्सारी अज़ीम खान अनुराग अग्रवाल कुँवर सहारनपुरी बरकत चौधरी शरीफ़ अन्सारी मास्टर लियाकत अली आदि गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण करके दर्जा राज्यमंत्री का स्वागत किया है!









