
संस्कार विहीन शिक्षा समाज निर्माण कभी नहीं कर सकती।-स्वामीस्वात्मानंदजीमहाराज।

लालगंज,रायबरेली।नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर नगर की बहुप्रतिष्ठित शिक्षण-संस्था बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (बीएमपीएस) लालगंज रायबरेली में वर्तमान समय में देश के उत्कृष्ट संत, आध्यात्मिक गुरु वअसनी कुटी फतेहपुर की दिगंबर संत परंपरा के संवाहक पीठाधीश्वर स्वामी स्वात्मानंद जी का आगमन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध-निदेशक सुनील सिंह, प्रबंधक शान्तनु सिंह व सिद्धार्थ सिंह ने विद्यालय परिसर में स्वामी जी का पूजन-अभ्यर्थना कर स्वागत किया एवं विद्यालय परिसर में उनके आगमन को अपना अहोभाग्य बताया।वहीं स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन में विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के आधुनिक एवं नैतिकता पक्ष को सदाचार के बल पर ही सार्थक बनाया जा सकता है ।उन्होंने यह भी कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा समाज निर्माण में अपना सार्थक योगदान नहीं दे सकती ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन, बी.एन.यादव,अंजूश्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव,प्रदीप सिंह, आशुतोष,नीरजसिंह. विष्णु कुमार सिंह,यश बहादुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे । i










